थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, शहर की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी की अनूठी पहल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, शहर की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी की अनूठी पहल | New India Times

थाना प्रभारी द्वारा व्यापारियों की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापारियों को बुलाकर चर्चा की गई जिसमें व्यापारियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. बैठक में चौक चौराहों पर कैमरे लगाने की मांग रखी गई जिससे कि शहर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कैमरे की सहायता से पैनी नजर रखी जा सके. बढ़ते क्राइम के इस दौर में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने अपना अनूठा कदम उठाते हुए व्यापारियों से चर्चा किया साथ ही जल्द ही शहर के चौक चौराहों में कैमरों की मुस्तैदी रहेगी. इस बैठक में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक पी एस राठी, एएसआई पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक नितेश रघुवंशी सहित शहर के बड़े व्यापारी मौजूद रहे. बैठक में सहमति बनी कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहल की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version