अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल सायबर क्राईम ब्रांच ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो फेसबुक पर फर्जी ग्रुप बना कर खाद, पेस्टीसाईड, फर्टीलाईजर आदि का एड डालकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा अभी तक गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र में भी कई लोगों के साथ इस प्रकार की धोखाधडी की गई है जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05/07/2021 को एक महिलाद्वारा शिकायत की गई कि मेरी वीडीसाईट की कम्पनी है में ने फेसबुक पर पेस्टीसाईड का एड देखा जिस पर दिए गए मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करने पर 210 लीटर पेस्टीसाईड खरीदने की डील फिक्स हुई, आरोपी द्वारा एडवांस के तौर पर 02 लाख 50 हजार रूपये धोखाधडीपूर्वक खाते में डलवा लिए.
प्राप्त आवेदन की पुलिस द्वारा जांच की गई जिसमें केनरा बैंक खाते में फरियादिया से पैसा जमा कराया गया । बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खातों के उपयोगकर्ताओं एवं मोबाइल नंबरो के उपयोगकर्ताओं के विरूद्ध अपराध क्र. – 301/2021 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर जब छान बीन की गई तो पता चला कि मुख्य आरोपी राहुल गोयल (विनोद बंसल) ने फेसबुक पर FERTILIZER DEALER AND BUYER के नाम से एक ग्रुप बनाया जिस पर पेस्टीसाईड, खाद आदि बेचने का एड दिया उक्त ग्रुप में आरोपी द्वारा मो.न. दिया गया, जिससे खरीददार उनसे संपर्क कर सकें फिर आवेदक द्वारा दिए गए मोबाईल नम्बर पर संपर्क किया गया तो आरोपी द्वारा सस्ता पेस्टीसाईड बेचने का बोलकर डील फिक्स की गई डील फिक्स हो जाने के बाद एडवांस के नाम पर आरोपी द्वारा फर्जी खाते (अन्य व्यक्ति के नाम से) में पैसे डलवा लिए, जैसे ही खाते में पैसे आये आरोपी द्वारा खाते से पैसे निकाल लिए गए फिर बाद में आरोपी अपना मोबाईल बंद कर लेता है।
सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात तकनीकी एनालिसिस के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर आरोपी राहुल गोयल को गिरफतार किया गया एवं आरोपी से प्रकरण में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है तत्काल कार्यवाही कर आरोपी के खाते में 11,913/- रुपये फ्रीज किये गये हैं।
पुलिस टीम: उनि देवेन्द्र साहू, प्र.आर मुरली, आर अजीत राव, आर. जितेंद्र मेहरा, आर. सुनील सिलावट।
