फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

10 वर्ष पूर्व अलीगढ़ के जिला सहकारी बैंक के कासिमपुर शाखा में कैशियर लिपिक के पद पर तैनाती के दौरान गबन करने के आरोप में एडीओ को गिरफ्तार किया गया है. महसी ब्लॉक पहुंची सीबीसीआईडी टीम ने आरोपित एडीओ कोआपरेटिव सहकारिता संजय कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया है. सीतापुर ज़िले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मौर्यनगर का निवासी है आरोपी संजय कुमार मौर्य. सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर के मुताबिक 2 आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, एक आरोपी का बीमारी के चलते हो निधन चुका है.
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय पर सीबीसीआईडी टीम ने आरोपो को पेश किया जहाँ से ट्रांजिट रिमाण्ड के बाद आरोपी को अपने साथ ले गयी.
