भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
आम आदमी पार्टी बीकानेर इकाई की एक विशेष मीटिंग का आयोजन पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक गजेंद्र सिंह, राहुल वर्मा के नेतृत्व में गांधी पार्क बीकानेर में संपन्न हुई।
आप की इस विशेष मीटिंग में केंद्रीय पर्यवेक्षक गजेंद्र सिंह और राहुल वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यकलापों से रूबरू करवाते कहा की आज देश-प्रदेश की सरकारें आम आदमी को घुन की तरह पिसने में लगी हैं, इसलिए अब आम आदमी को जागरूक होकर आगे आना होगा और नई क्रांति का आगाज करना होगा।
इस अवसर पर पार्टी की नीति के अनुसार संगठनात्मक विस्तार करते हुए पवन कुमार ठाकुर को लोकसभा प्रभारी, गुरुमेज सिंह को किसान प्रकोष्ठ, अभय राज को छात्र प्रकोष्ठ,जीतू छाबडा को युवा प्रकोष्ठ, एडवोकेट हनुमान सिंह, महेश, हनुमान शर्मा को मीडिया प्रकोष्ठ, इस्माइल मुग़ल, संपत बिश्नोई को अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, श्याम सुंदर शर्मा, भवर लाल, जगनाथ, गणेश राम सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सुपुर्द की गई।
मीटिंग में आये हुए सभी लोगों ने पार्टी की रीति नीति के प्रति अपने विचार रखे और कहा की समर्पित रूप से पार्टी के बैनर तले समाज हितार्थ कार्य कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। पवन ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
