यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस लाइन के सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए.
बैठक में जिले की कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए अपराधो पर लगाम लगाने के निर्देश दिए. भगोड़े घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रगति की जानकारी लेते हुए थानाधिकारियों को विभिन्न एक्ट में अधिक से अधिक कार्रवाई के निर्देश दिए. पेंडिंग मामलों की समीक्षा करने के लिए थानों में एक वर्ष से लंबित अन्य प्रकरणों के सम्बन्ध और उनके पेंडिंग होने के कारणों के बारे में जानकारी ली और पेंडिंग मामलों पर तल्ख़ी दिखाई. वहीं उन्होंने 31 दिसम्बर से पहले तमाम मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं. इस अवसर पर जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारीगण उपस्थित रहे.
