नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की विक्री जोरों पर.. | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की विक्री जोरों पर.. | New India Times

देवरी क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव में अवैध शराब की विक्री हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अवैध शराब की विक्री से काफी परेशान हैं।

आबकारी ठेकेदार और अवैध शराब विक्रेताओं की मिलीभगत से अवैध रूप से शराब की बिक्री जोरों पर कराई जा रही है, जिसमें पुलिस की भी मौन स्वीकृति रहती है। देवरी क्षेत्र के नगर के वायपास रोड, मणिकचंन्द्र पेट्रोल पंप के पास, रजौला पंप के पास,साथ ही क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के गांव गांव में अवैध शराब की विक्री जोरों पर है जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। जब से आबकारी विभाग द्वारा एक नई तरीके से ठेके आवंटित किए गए हैं उस समय इन ठेकेदारों को आबकारी नियम व कानून के तहत शराब का ठेका आवंटित किया गया था, लेकिन वर्तमान में आबकारी ठेकेदार द्वारा उन सभी नियमों व शर्तों की धज्जियां उड़ाते हुए क्षेत्र में जगह जगह कमीशनखोरी पर अवैध रूप से शराब बिकवाने पर उतारू हो गए हैं।

इसके अलावा अवैध शराब विक्रेताओं के घरों में भी एक फोन कॉल पर ही शराब की डिलीवरी कर रहे हैं। क्षेत्र में कई अवैध अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके खुले हुए हैं, लेकिन वर्तमान में अगर देखा जाए तो शासन, प्रशासन को ठेंगा दिखाकर आबकारी ठेकेदार द्वारा हर वार्ड में अवैध रूप से शराब बिक्री कमीशन पर जोरों से कराई जा रही है। जिससे यह ज्ञात होता है कि पुलिस प्रशासन भी इस अवैध कारोबार में लिप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुछ स्थानो को छोड़कर पूरी तरह यह कारोबार मकड़ जाल की तरह फैला हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version