राज्य स्तरीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिला टीम रवाना | New India Times

लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राज्य स्तरीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिला टीम रवाना | New India Times

महाराष्ट्र टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की 21वीं जूनियर स्टेट लेवल चैंपियनशिप रत्नागिरी (चिपलून) में आयोजित की गई है. इस प्रतियोगिता के लिए जलगांव जिले व शहर की टीम सोमवार को रवाना हो गई है. जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा चयन परीक्षा आयोजित की गई थी और दो दिवसीय शिविर के बाद जिला और शहर की टीमों का चयन किया गया था.
जलगांव जिला संघ ओम पाटिल (कप्तान), चेतन लोधे, प्रेम भोगल, ज्ञानदीप सांगुरे, सोमनाथ चव्हाण, अबुजर पटेल, कृष्णा चव्हाण, राहील बछव, गौरव पाटिल, राज कदम, वैभव दाहद, सागर सरदार, मिथुल नागरिया, सचिन राठौड़ प्रतीक कुलकर्णी (प्रशिक्षक) तारिख अहमद (व्यवस्थापक).

जलगांव शहर की टीम
तुषार पाटिल, प्रतिश इंगले, सुयोग अधलकर, मोहित पाटिल, मिर्जा तडवी (कप्तान), सचिन पवार, दक्ष चव्हाण, नकुल गाले, सलमान तड़वी, भैया जोशी, सोहेल तडवी, धीरज इंगले. विकास पाटिल (प्रशिक्षक) वसीम शेख (प्रबंधक).
पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का होगा चयन
रत्नागिरी (चिपलून) में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर जनवरी के दूसरे सप्ताह में पटना बिहार में होने वाले राष्ट्रीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए राज्य टीम का चयन किया जाएगा. राष्ट्रीय टूर्नामेंट के बाद श्रीलंका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चयन पटना में किया जाएगा. इस दौरान चयनित टीम को जिला खेल संघ के अध्यक्ष विधायक चंद्रकांत सोनवणे, शकील पटेल, डॉ. प्रदीप तलवलकर, प्रो. आनंद उपाध्याय, जिला सचिव वासेफ पटेल, प्रो. आसिफ खान प्रा. संजय चौधरी, प्रदीप सखारे, रमन भोले, प्रा. संजय भावसार, संजय राजपूत, योगेश सालुंखे, प्रतीक खराले, युवराज माली, खुशाल देशमुख आदि ने शुभकामनाएं दीं.


फोटो कैप्शन: जिला तथा शहर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों के साथ वासेफ पटेल, डॉ. मो. बाबर, निलेश नाईक, तारेख अहमद, प्रतीक कुलकर्णी और लक्ष्मण इंगले.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article