आप राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता एक दिवसीय इंदौर दौरे पर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और उद्योगपतियों व व्यापारियों से की मुलाकात | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​आप राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता एक दिवसीय इंदौर दौरे पर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और उद्योगपतियों व व्यापारियों से की मुलाकात | New India Timesआम आदमी पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आप के राष्ट्रीय सचिव श्री पंकज गुप्ता ने रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावी दृष्टि में मध्यप्रदेश हमारे लिये महत्वपूर्ण राज्य है।  चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमें संगठन का काम बहुत तेजी से बढ़ाना होगा। अक्टूबर तक 100% बूथ प्रभारी नियुक्त करने का लक्ष्य है।

श्री पंकज गुप्ता ने कहा कि शिवराज सरकार के मंदसौर के किसानों पर गोली चलाने वाली घटना के बाद अभी तक मध्यप्रदेश में 50 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।​आप राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता एक दिवसीय इंदौर दौरे पर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और उद्योगपतियों व व्यापारियों से की मुलाकात | New India Timesकिसानों को न्याय की मांग को लेकर आगामी 15 जुलाई को भोपाल में किसान न्याय सम्मेलन करने जा रहे हैं जिसमें दिल्ली के  श्रम मंत्री व मध्यप्रदेश के प्रभारी गोपाल राय मुख्य अतिथि रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दिल्ली के मुकाबले 3 गुना महंगी बिजली मिलती है। पार्टी ने बिजली में 2 लाख करोड़ घोटाले उजागर किये और 27 मार्च को भोपाल में एक बड़ा बिजली आंदोलन किया जिसमें शिवराज सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कराया गया। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो पर कहा कि एक तरफ दिल्ली में नए स्कूल खोले जा रहे हैं वही शिवराज सरकार सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी कर रही है।​आप राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता एक दिवसीय इंदौर दौरे पर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और उद्योगपतियों व व्यापारियों से की मुलाकात | New India Timesचिकित्सा में मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य में प्राथमिक चिकित्सालयों की 40% कमी है। कंम्यूनिटी हेल्थ सेन्टर में डाक्टरों की कमी है वहीं दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार के इलाज मुफ्त कराये जा रहे हैं और दिल्ली सरकार द्वारा शनिवार को ही एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया जिसमें अगर 1 माह तक सरकारी अस्पताल में सर्जरी की वेटिंग होने पर मरीज किसी भी प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी करवा सकते हैं उसका खर्चा दिल्ली सरकार वहन करेगी।

प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि सरदार सरोवर बांध के गेट बंद करने के निर्णय के कारण शिवराज सिंह वहां मौजूद 20 हजार परिवारों को डुबोने की तैयारी कर रही हैं, जबकि वहां पर पूर्ण रूप से पुनर्वास नहीं किया गया है और न ही पुनर्वास स्थल तैयार है। उन्हें बिना पुनर्वास हटाना पूर्णतः अमानवीय एवं गैरकानूनी है। आम आदमी पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है और 11 जुलाई को पूरे प्रदेश के 51 जिलों में इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे।​आप राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता एक दिवसीय इंदौर दौरे पर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और उद्योगपतियों व व्यापारियों से की मुलाकात | New India Timesकार्यकर्ता सम्मेलन के बाद श्री पंकज गुप्ता ने व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें बताया कि कैसे दिल्ली में बिना रेड के सरकार के राजस्व में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुईं, वहां व्यापारियों को सुविधा दी जा रही है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री आनंद मोहन माथुर ,समाज सेवी गौतम कोठारी, प्रदेश संगठन सचिव युवराज सिंह , वित्त सचिव मुकेश उपाध्याय, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक श्याम वर्मा, महिला सह संयोजक लक्ष्मी चौहान, वरिष्ठ सदस्य श्री अनिल त्रिवेदी, जिला संयोजक वीरेंद्र चौहान, ग्रामीण संयोजक गुरमीत सिंह, जिला सचिव सुशांत, शैली राणावत, कीर्ति शर्मा, करुणा रघुवंशी आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version