बिहार राज्य में सर्राफ की दुकान में हुई चोरी का हुआ खुलासा, एसओजी शाहजहांपुर एवं बिहार पुलिस टीम ने की कार्रवाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बिहार राज्य में सर्राफ की दुकान में हुई चोरी का हुआ खुलासा, एसओजी शाहजहांपुर एवं बिहार पुलिस टीम ने की कार्रवाई | New India Times

बिहार राज्य में सर्राफ की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना सहित पांच लोगों को बिहार पुलिस व एसओजी शाहजहांपुर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण व नकदी बरामद कर ली है।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, विनोद कुमार झा SHO थाना मेहुश जनपद शेखपुरा (बिहार), दिलीप कुमार थाना मेहुश जनपद शेखपुरा (बिहार) उ0 नि0 जयचंद गिरी थाना सदर बाजार, हेड कांस्टेबल राजाराम पाल सिंह एसओजी, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह एसओजी, उदयवीर सिंह एसओजी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एसओजी, दिलीप कुमार एसओजी, अजय कुमार एसओजी, तौहीद हैदर एसओजी, अमर कुमार गृह रक्षक, मनोज कुमार गृह रक्षक, प्रभात चौधरी एसओजी आदि पुलिस टीम ने अशफाक नगर तिराहे से आगे निगोही रोड पर सत्यपाल निवासी ग्राम ईसापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, शोभाराम निवासी ग्राम ईसापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, धनीराम निवासी ग्राम ईसपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, (सरगना) गयादीन पुत्र भीकम निवासी ग्राम ईसपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, ओमपाल निवासी ग्राम ईसपुर थाना निगोही जनपद शहजानपुर को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किये गए आभूषण व 341120 रुपये नगद बरामद किया।

आपको बताते चलें कि बिहार राज्य के शेखुपुरा जनपद में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. चुराए गए आभूषण व नकदी इत्यादि समान के साथ बिहार राज्य से वापस शाहजहांपुर आएंगे इस सूचना पर
जनपद शेखुपुरा बिहार राज्य के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने पर पता चला कि जनपद शेखुपुरा के थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिन पूर्व सर्राफा व्यापारी की दुकान पर चोरी हुई थी जिसमें भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण दुकान में नकब लगाकर एवं तिजोरी काटकर चुराए गए थे. सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी विनोद कुमार झा SHO जनपद शेखपुरा बिहार पुलिस टीम के साथ शाहजहांपुर आए यहां शाहजहांपुर एसओजी टीम के साथ अपराधियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कि हम लोग एक माह पूर्व अपने गांव ईसापुर से जनपद लक्की बिहार गए थे तथा वहां पर स्टेशन के पास तंबू लगाकर रुके हुए थे. दिन के समय में यह लोग सौंदर्य इत्यादि का घरेलू सामान बिक्री करते थे तथा उसी दौरान दिन के समय में ही इन लोगों ने मेहुश की सर्राफा दुकान को चिन्हित कर लिया था और रात में जाकर दुकान के पीछे से नकब लगाकर दुकान में चोरी कर ली थी. चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं कुछ सोने व चांदी के आभूषण आते समय इन लोगों ने साराराम जनपद के सर्राफ की किसी दुकान पर बिक्री किए थे जो नगदी बरामद हुई है वह चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त की गई थी।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी शाहजहांपुर एवं बिहार पुलिस टीम ने नकब लगाकर चोरी करने वाले गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है यह सभी पांच लोग थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर के हैं इन्होंने बिहार के शेखुपुरा जनपद में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर नकाब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया व चोरी का माल लेकर वापस शाहजहांपुर आ रहे थे. बिहार पुलिस ने शाहजहांपुर आकर शाहजहांपुर एसओजी के साथ मिलकर इन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इनके पास से साडे 16 किलो 500 ग्रामचांदी, 22 ग्राम सोना ₹341000 बरामद किए हैं. न्यायालय के समक्ष पेश कर बिहार पुलिस इनको अपने साथ बिहार लेकर जाएगी क्योंकि घटना बिहार की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version