सचिव, सह सचिव की लापरवाही से शासन की योजना से संबल कार्ड योजना से आज भी वंचित हैं खापा चमेली ग्राम के लोग | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सचिव, सह सचिव की लापरवाही से शासन की योजना से संबल कार्ड योजना से आज भी वंचित हैं खापा चमेली ग्राम के लोग | New India Times

देवरी क्षेत्र की केसली ब्लॉक के जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पटना देवरी के ग्राम खापा एवं चमेली में आज भी शासन की योजनाओं से ग्रामीण जन वंचित हैं. वहां पर पदस्थ सचिव सह सचिव की लापरवाही के कारण वहां ग्राम में संबल योजना का ग्रामीणों को आज तक लाभ नहीं मिल पाया है. वर्तमान स्थिति में भी मात्र 5 से 10 परसेंट लोगों के ही संभल कार्ड बने हैं बाकी ग्रामीण जनों को शासन की योजना से आज भी वंचित रखा गया है जबकि भाजपा सरकार में संबल कार्ड योजना पर विशेष ध्यान दिया गया था वही योजना के प्रारंभ मै लापरवाही करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी मगर उसी योजना को चूना लगाने में वहां के पंचायत सचिव सह सचिव ने कोई कसर नहीं छोड़ी.

सचिव, सह सचिव की लापरवाही से शासन की योजना से संबल कार्ड योजना से आज भी वंचित हैं खापा चमेली ग्राम के लोग | New India Times

जब देवरी के भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष देवरी संदीप बबलू जैन खापा एवं चमेली ग्राम मै बड़ा देव मंदिर स्थापना कार्यक्रम के दौरान पहुंचे तो उनको वहां के चमेली ग्राम के ग्रामीण जनों में भगोनी आदिवासी सरस्वती आदिवासी हल्की रानी बैजनाथ भागचंद नारायण टीकाराम अंशिका कौशल्या जगदीश वर्षा जगदेव आदि आदिवासी भाइयों एवं बहनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वहां के सचिव सह सचिव हम सभी को किसी भी योजना का लाभ नहीं देते न ही न किसी योजना के बारे जानकारी देते हैं हम सभी लोग आज भी संबल कार्ड योजना से वंचित हैं ना ही इस योजना के बारे में लाभ बताया ना इस योजना के बारे में जानकारी दी वही वही खापा ग्राम के जितेश राजेंद्र राहुल राजेंद्र यशवंत विष्णु आदि आदिवासी भाइयों ने बताया कि योजना के बारे में सचिव सह सचिव जानकारी नहीं देते ग्राम में चमेली और खापा में श्मशान घाट एवं उसकी बाउंड्री वॉल तथा सार्वजनिक शौचालय ब सीसी सड़कें गुणवत्ता हीन बनाई गई हैं जिसमें कम सीमेंट एवं धूल भरी डस्ट का उपयोग किया गया है ना ही उसकी पानी से तराई की गई है यदि कोई कुछ बोलता तो कहते है कि तुम लोगो को योजना का लाभ नही दूंगा वहीं पंचायतों के हेड पंपों में रिकार्ड अनुसार केसिंग भी कम डाली गई जिसके कारण हेड पंपों में पानी की कमी बनी हुई है वर्तमान स्थिति में हेड पंपों में चार से पांच कुप्पे पानी मात्र निकल रहा ऐसा ही प्रधानमंत्री आवास में भी खुला भ्रष्टाचार किया गया जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर एवं किस्त राशि डालने के नाम पर सचिव सह सचिव द्वारा 5 से ₹10000 की वसूली की गई समस्त ग्रामीण जन सचिव सह सचिव की लापरवाही से परेशान है पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप बबलू जैन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण लिए मंत्री गोपाल भार्गव ब कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सागर आदि को समस्त समस्याओं से अवगत कराने तथा ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने का सभी को आश्वासन दिया साथ ही वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित मंत्री को पत्र लिखने की बात कही एवं स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे सचिव सह सचिव को भाजपा सरकार में बख्शा नहीं जाएगा जो आदिवासी भाइयों का हक छीन रहे हैं उनके साथ लापरवाही तथा उन गरीब आदिवासी भाइयों से पैसों की वसूली कर भ्रष्टाचार करने वाले सचिव सह सचिव पर सख्त कार्रवाई भी कराई जाएगी

यदि ग्राम पंचायत पटना देवरी में खापा एवं चमेली ग्राम में अनियमितताएं एवं लापरवाही तथा भ्रष्टाचार की बात ग्रामीणों द्वारा बताए अनुसार सामने आ रही है तो ग्राम पंचायत की जांच कराकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा एवं मैं स्वयं जाकर वहां के ग्रामीणों से मिलकर जानकारी लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी लूंगी यदि लापरवाही पाई जाती है तो सचिव सह सचिव पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा शासन की किसी भी योजना में लापरवाही व अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मेरा भी प्रमुख उद्देश्य केसली जनपद के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के विकास में विशेष रुप से ध्यान दिया जाए जिसके लिये मैने स्वयं वन अधिकार पट्टे धारियों की 140 हितग्राहियों की लगभग 300 एकड फसल योग्य भूमि सुधार कार्य कर उनको रोजगार से जोडकर विकास की दिशा में जोडा है जहां पंचायतों में सचिव सहसचिव लापरवाही कर रहे हैं उन पर सख्त कार्यवाही की जायेगी व शासन की सभी योजनाओं का प्रमुखता से ग्रामीणों को लाभ दिलाया जायेगा: पूजा जैन, सीईओ जनपद. पंचायत केसली.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version