पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय में 18 दिसंबर 2021 को युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डाॅ. आर. सी. पान्टेल के द्वारा मां सरस्वती पुजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रो. सेवंता मुवेल एवं प्रो. ज्योति बर्फा द्वारा बालिका का पुजन किया गया। इस कार्यक्रम मे वाद-विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय वैश्विक बीमारी कोरोना में लाॅकडाउन में प्रथम हितेश सीताराम अलावा द्वितीय शैलेंद्र पाटीदार रहे। वक्तृता कला मे विषय ऑनलाइन कक्षा की उपयोगिता में प्रथम मीनाक्षी सिसोदिया एवं द्वितीय राजपाल सीताराम मुवेल रहे। प्रश्न मंच का आयोजन प्रो. सतीश सोलंकी द्वारा किया गया जिसमें प्रथम समूह में छात्रों के नाम हितेश सीताराम, कविता तंवर एवं श्रुति चौहान रहे। सभी विधाओं के जज डाॅ. अंकित सोनी, प्रो. रितु माथुरिया, प्रो.ममता भायल, प्रो. वैशाली जोशी, प्रो. प्रकाश गुजराती, प्रो. ओ. पी. मारू रहे। इस कार्यक्रम का संचालन संयोजक डाॅ. पुजा शर्मा एवं प्रो. विजय वाकले द्वारा किया गया है।
