छात्रों को अपने अधिकार के लिये आवाज़ उठाने पर मानसिक रूप से किया जा रहा है प्रताड़ित: एनएसयूआई मेडिकल विंग प्रदेश समन्वयक रवि परमार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

छात्रों को अपने अधिकार के लिये आवाज़ उठाने पर मानसिक रूप से किया जा रहा है प्रताड़ित: एनएसयूआई मेडिकल विंग प्रदेश समन्वयक रवि परमार | New India Times

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार के नेतृत्व में सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ऑनलाईन परीक्षा की मांग को लेकर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्रों ने ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार का आरोप है कि छात्रों को अपने अधिकार के लिये आवाज उठाने पर काॅलेज एवं यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्हों ने कहा कि काॅलेज की प्रोफेसर सादमा सिद्की द्वारा पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को ऑडियो के माध्यम से दो डंडो में हड्डियाँ तोडने और मारने की धमकी दी जा रही है।
रवि परमार ने कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं की आनलाईन परीक्षा करवाई जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति और रजिस्ट्रार ने एनएसयूआई मेडिकल विंग एवं छात्र-छात्राओं की मांग पर तत्काल परीक्षायें आगामी आदेश तक स्थगित कर आनलाईन परीक्षा के लिये 15 दिवस का आश्वासन दिया है ।अगर सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं की आनलाईन परीक्षा के लिये आदेश जारी नहीं किया गया तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन कर भूख हड़ताल करेगी.
इस मौके पर एनएसयूआई आईटी सेल समन्वयक अक्षय तोमर हुजूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाडा जिला महासचिव आदित्य सोनी भव्य सक्सेना लक्की चौबे सत्यम झा ईश्वर चौहान वंश कनोजिया विक्रम आमलाबे प्रयांश सिंह विवेक तिवारी आयुष प्रताप सिंह स्वस्तिक शुक्ला और समस्त छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version