अल्पसंख्यक विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस में बसेड़ी विधायक को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अल्पसंख्यक विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस में बसेड़ी विधायक को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सर्किट हाउस में विधायक बसेड़ी खिलाड़ी लाल बैरवा जी को अल्पसंख्यक विकास समिति धौलपुर के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया है कि धौलपुर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिन्होंने तृतीय भाषा के रूप में उर्दू को चुना है लेकिन विद्यालयों में उर्दू के शिक्षक ना होने की वजह से छात्र-छात्राओं की उर्दू की पढ़ाई नहीं हो पा रही है जिससे उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है और उनका भविष्य खराब हो रहा है इसलिए धौलपुर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में उर्दू शिक्षक लगाकर बच्चों के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया और प्राइमरी एजुकेशन फर्स्ट फाइव में उर्दू शुरू करवाने की बात कही क्योंकि राजस्थान के सभी जिलों में सुचारू रूप से चालू है धौलपुर जिले में भी शुरू कराने की बात रखी गई। और साथ ही अल्पसंख्यक छात्रावास जो सरकार द्वारा 2013 में नगर परिषद से भूमि आवंटित की जा चुकी है और सरकार द्वारा बजट घोषणा करने के बाद भी आज तक निर्माण का बजट नही आया इसलिए श्रीमान बेरवा जी से अल्पसंख्यक छात्रावास बनवाने के लिए बजट की बात रखी गई जिससे अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए परेशानियों का सामना ना करना पड़े जो छात्र छात्राएं दूर दराज से आकर अपनी पढ़ाई करते हैं उन्हें यहां रहने के लिए अल्पसंख्यक छात्रावास सुविधा मिल जाएगी तो उनकी पढ़ाई और अच्छे से हो जाएगी और उनका भविष्य सुनिश्चित हो जाएगा। साथ ही पंजीकृत मदरसों को सुचारू रूप से संचालित कर वहाँ बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की व्यवस्था की जाए तथा मदरसा शिक्षा सहायक भर्ती-2013 के छह हजार पदों का परिणाम शीघ्रता से घोषित कर मदरसा पैराटीचर्स को नियमित किया जाए।विधायक महोदय जी ने बहुत ही सकारात्मक रूप में लेते हुए जल्द निस्तारण की बात कही इस मौके पर शहजाद जलमानी, अनवार अहमद, हाजी अजमेरी उस्मानी, रईस फारुकी, रसिक बैग, नौशाद खान, आशिफ उस्मानी, इमरान उस्मानी, जावेद बैग कमेटी के लोग मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version