ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, परिजनों ने किया रोड जाम | New India Times

अतीश दीपंकर, कहलगांव/भागलपुर (बिहार), NIT:

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, परिजनों ने किया रोड जाम | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव में आज STS कोचिंग से पढ़ कर घर लौट रही एक छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ कहलगांव गांगुली पार्क चौक को जाम कर दिया।

बताया जा रहा है कि कहलगांव एसटीएस कोचिंग से पढ़कर घर जा रही छात्रा की एनटीपीसी रोड चठरियापीठ के पास पानी के टैंकर के चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई! घटना के बाद परिजन अनुमंडल अस्पताल ले गये।

इस संबंध में पूछे जाने पर आज शुक्रवार की शाम अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉo विवेकानंद दास ने बताया कि अस्पताल लाते- लाते ही उसकी मौत हो गई थी।

इस संबंध में कहलगांव थाना प्रभारी और कहलगांव डीएसपी से संपर्क साधना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका.

कुछ लोगों ने कहा कि आए दिन सड़क जाम रहता है और स्थानीय पुलिस -प्रशासन जाम को छुड़ाने में सक्रिय नहीं होती है। इसके अलावा भी सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होता है जिसके कारण भी गाड़ी जाम होती है जिससे आए दिन घटना- दुर्घटना होती रहती है।

मृतक छात्रा का नाम अंशु कुमारी, उम्र 17 साल, पिता का नाम सुभाष मंडल, घर सड़कपुर, थाना कहलगांव बताया गया है।

By nit

Exit mobile version