महिलाएं जागरूक रहकर भयमुक्त होकर करें अपने अधिकारों का सदुपयोग: मीना अवस्थी. महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महिलाएं जागरूक रहकर भयमुक्त होकर करें अपने अधिकारों का सदुपयोग: मीना अवस्थी. महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित | New India Times

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की कार्यकारी संस्था विद्या जन जागरण संस्थान द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजन स्थानीय भार्गव वाटिका धौलपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर मीना अवस्थी द्वारा बताया गया कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित जा रहा है। वर्तमान समय में हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए एक समान मेहनत कर रही हैं। लेकिन आज भी हमारे समाज में कुछ विक्षिप्त मानसिकता के लोगों द्वारा महिलाओं को अबला व कमजोर समझा जाता है, इसलिए कुछ नापाक लोग उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न कानून बनाये गये हैं, जिनकी जानकारी होना प्रत्येक महिला के लिए अतिआवश्यक है, तभी वह सही समय पर अपने अधिकारों का सदुपयोग कर सकती है।सचिव अवस्थी द्वारा बताया गया कि महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु बनाये गये विभिन्न कानूनों व अधिकारों का उपयोग तलवार की तरह दूसरों को नुकसान पहुंचाने के उद्धेश्य से नहीं किया जावें, बल्कि आवश्यकता पडने पर एक ढाल की तरह अपनी आत्मरक्षा एवं सुरक्षा हेतु इन अधिकारों का उपयोग करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित महिलाओं से जुडे विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान सचिव अवस्थी द्वारा सभी प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग धौलपुर भूपेश गर्ग ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इसके अलावा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता नीरज शर्मा द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, पोक्सो अधिनियम इत्यादि के संबंध में जानकारी प्रदान की। जिला विधिक चेतना समिति की सदस्य मीनल भार्गव द्वारा भरण पोषण अधिनियम, मौलिक अधिकारों इत्यादि के संबंध में अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान नालसा थीम सोंग का संचालित किया गया। मंच का संचालन एएओ मांगीलाल आर्य द्वारा किया गया। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की कार्यकारी संस्था विद्या जन जागरण संस्थान की ओर से अध्यक्ष सुधा अग्रवाल सचिव अजय राजावत संगठन मंत्री वर्षा सिंगल महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की परामर्शदाता शिल्पा गढ़वाल नगमा नमन गर्ग प्रखर गर्ग नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article