पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी | New India Times

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद से मध्यप्रदेश की सियासत गर्म हो गई थी
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुनव्वर फारूकी और कुणार कामरा को आयोजन के लिये मध्यप्रदेश में आमंत्रित किया था उसके बाद बीजेपी के कई नेताओं ने शो ना होने की धमकियां दी थीं जिसको लेकर मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थन में मोर्चा संभालते हुए मुनव्वर फारूकी और कुणाम कामरा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी लेते हुए ट्वीट किया है कि
“मध्यप्रदेश NSUI के कार्यकर्ता जिम्मेदारी लेते है कार्यक्रम करवाने की मुनव्वर फारूकी जी एवं कुणाल कामरा जी आप मध्यप्रदेश में करिये कार्यक्रम”.

मंजुल त्रिपाठी ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की गुडंगर्दी और धमकियों से डरने वाले नहीं हैं मध्यप्रदेश एनएसयूआई का कार्यकर्ता ताकतवर हैं भाजपा के गुंडो से डरने वाले नहीं हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article