ग्रामों को कचरा मुक्त बनाने की योजना को लगा ग्रहण | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्रामों को कचरा मुक्त बनाने की योजना को लगा ग्रहण | New India Times

मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्रामों को कचरा मुक्त बनाने की योजना लागू की गई है। ग्रामों को ओ डी एफ से ओ डी एफ प्लस बनाने के लिए जन जागरूकता के साथ कई कार्यक्रम चलाये गये हैं। जनपद जुन्नारदेव की घोडावाडी खूर्द, बेलगांव,उमराडी,एवं करमोहनी बंधी ग्राम पंचायतों में नरेगा से कचरा संग्रहण सैड बनवाने के लिए अधिकारियों ने बढ़ी सक्रियता दिखाई, कचरा संग्रहण सैड बनकर तैयार है। किंतु तकनीकी कारणों से बिल तीन माह से पोर्टल पर अपलोड ना होने के कारण ग्राम पंचायत करमोहनी बंधी सरपंच चंदरसिंग अटकोम ने अपनी व्यथा बताते हुये जिम्मेदारों से गुहार लगाई है कि इस समस्या का निराकरण करके शीघ्र समाधान करें ताकि हम इस फांसी के फंदे से बच सके।उधर सप्लायर पहले ही नरेगा के कामों में मटेरियल देने से मना कर रहे थे क्योंकि इस योजना में मटेरियल का भुगतान समय पर नहीं होता किंतु बताया गया की स्वच्छता अभियान के कारण इसके भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी।दो सालों से कोरोना काल के चलते सप्लायर बैंक का ब्याज और बन्द दुकान का किराया देकर परेशान हैं, पंचायत विभाग जिला पंचायत व भोपाल से मार्ग दर्शन कि कहानी बता कर कुम्भकरणी नींद में सोया हुआ है, पंचायत एवं सप्लायर की परेशानी को कोई समझ नहीं रहा है। किन्तु प्रशासन एक दूसरे पर टाल कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। इस दिशा में कौन सुध लेगा ये जानकारी लगा पाना मुश्किल है‌। अगर प्रशासन इस तरह की कार्यप्रणाली अपनाते हैं तो विलम्ब के चलते कोई भी सप्लायर सामग्री देने में हाथ खड़े कर देगा जिससे ग्रामों को कचरा मुक्त योजना को ग्रहण लग जायेगा।

By nit

One thought on “ग्रामों को कचरा मुक्त बनाने की योजना को लगा ग्रहण”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version