अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

आज जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में एवं जिला कौशल समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विभाग विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में समस्त दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना, प्रधान मंत्री कौशल केंद्र, के पी आई ए, ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने वर्ष 2021- 2022 में दिए गए टारगेट के सापेक्ष सभी प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं से उनके लक्ष्य की प्रतिपूर्ति पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को सचेत किया गया कि जो टारगेट आपको मिला है उसको 31 मार्च 2022 तक पूर्ण कर लें अन्यथा की स्थिति में आपको ब्लैक लिस्टिंग के लिए पत्र भेजा शासन को प्रेषित किया जाएगा।
जिनके लक्ष्य पूरे नहीं हो सकते हैं वह दिनांक 16 दिसंबर 2022 तक लिखित में जिला कौशल समिति को सूचित करें कि लक्ष्य मार्च 2022 तक पूर्ण कर लेंगे, अन्यथा की स्थिति में उनका बाकी का लक्ष्य किसी दूसरे प्रशिक्षण प्रदाता को आवंटित कर दिया जाए और जो लक्ष्य के लिए लेटर दिया गया है उसको पूरा कराना ट्रेनिंग पार्टनर की जिम्मेदारी होगी कुछ ट्रेनिंग पार्टनर ने झांसी जिले में अच्छा काम किया है उसमें सर्वप्रथम स्किल्ड इंडिया सोसाइटी को जिलाधिकारी ने बधाई दी एवं जिला समन्वयक कौशल विकास को निर्देशित किया कि मिशन को पत्र लिखकर जो लोग टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे हैं उनका लक्ष्य स्किल्ड इंडिया सोसाइटी को आवंटित किया जाने के लिए अनुरोध पत्र भेजने के लिए निर्देशित किया।
मां अहिल्याबाई होल्कर को भी जो टारगेट पूरा नहीं कर पाएंगे उनके लक्ष्य में से 70 कैपेसिटी का लक्ष्य आवंटित करने के लिए निर्देशित किया और झांसी जिले में चल रहे खादी ग्रामउद्योग एवं ड्रीमलैंड मेले में कौशल विकास के लाभार्थियों को विजिट कराया जाए जिससे उनके अंदर मोटिवेशन मिलेगा एवं साथ ही उनको रोजगार और स्वरोजगार को करने की प्रेरणा मिलेगी।
सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को मेले के लिए निर्देशित किया गया तृप्ति एवं हिमालय जन कल्याण समिति को लिखित में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए वार्निंग दी गई और बाकी सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को को निर्देशित किया गया कि अगर किसी ने लिख कर दिया और उसके बाद में टारगेट पूरा नहीं कर पाता है तो उसके खिलाफ मिशन के लिए चिट्ठी भेजी जाएगी और उसकी ब्लैक लिस्टिंग जारी की जाएगी।
आज की इस समीक्षा बैठक में उपायुक्त उद्योग पॉलिटेक्निक के प्रभारी सेवायोजन के प्रभारी एवं जिला कौशल समिति के सभी सदस्य एवं कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेनिंग पार्टनर उपस्थित रहे।
जो भी प्रशिक्षण प्रदाता आज की इस मीटिंग में अनुपस्थित रहे उनको लिखित में उपस्थित ना रहने का कारण बताना है। और कल तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए लिखित में देना है आगे से जो भी बैठक बुलाई जाएगी सभी प्रशिक्षण प्रदाता इस में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान राजकुमार शक्या जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन झांसी/नोडल प्रधानाचार्य श्री राजकुमार यादव प्रधानाचार्य महिला आईटीआई श्री आदर्श श्रीवास्तव, श्री नीरज सिंह, श्री आजाद डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डीपीएमयू, श्री अकरम आदि उपस्थित रहे।
