सिगरेट लेने आए बदमाशों ने किराना कारोबारी और उसके बेटे पर कट्टा अड़ाकर 80 हजार रुपए लूटे | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सिगरेट लेने आए बदमाशों ने किराना कारोबारी और उसके बेटे पर कट्टा अड़ाकर 80 हजार रुपए लूटे | New India Times

सिगरेट लेने आए बदमाशों ने किराना कारोबारी और उसके बेटे पर कट्टा अड़ाकर 80 हजार रुपए लूट लिए। वारदात डबरा थाना क्षेत्र के रॉयल कॉलेज के पास की है। जब कारोबारी व उसके बेटे ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनका गला घोंटने का भी प्रयास किया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

डवरा थाना क्षेत्र के रॉयल कॉलेज के पास रहने वाले राहुल पुत्र तुलसीराम साहू किराना कारोबारी है और उनकी घर के पास ही जब सिद्ध गुरु के नाम से किराना शॉप है। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे पिता-पुत्र दुकान का हिसाब-किताब मिला रहे थे कि तभी दो युवक आए और सिगरेट मांगी। सिगरेट लेने के कुछ देर बाद ही वह अपने दो अन्य साथियों के साथ शॉप पर पहुंचे और एक युवक ने उन पर कट्टा तान दिया, जबकि तीन अंदर जा पहुंचे और गल्ला खोलकर उसमें रखे रुपयों को निकालने लगे। जब पिता-पुत्र ने उनका विरोध किया तो बदामशों ने उनकी मारपीट कर गला घोंटने का प्रयास किया और कट्टा लहरा रहे बदमाश ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी धमकी मिलते ही और बदमाशों के तेवर देखकर उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए और बदमाश गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपए लूट कर ले गए।

तीन दिन का था गल्ला

राहुल साहू ने बताया कि जो रुपए बदमाश लूट कर ले गए हैं वह तीन दिन की बिक्री के रुपए थे, क्योंकि पैमेंट करने थे। लेकिन जिन्हें पैमेंट लेने आना था वह आए नहीं, इसलिए दुकान पर रुपए रखे हुए थे। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके। पीडि़त ने बताया कि सभी बदमाशों की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच थी और बोलवचाल से सभी लोकल लग रहे थे। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बदमाशों की तलाश में घेराबंदी कराई, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article