अबरार अहमद खान /सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सुभाष नगर फाटक के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और क्षेत्र में तरह तरह की चरचाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है युवक की बलि दी गयी हो।
मिली जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह थाना जहांगिराबाद की पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष नगर फाटक के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है ।तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जब लोगों से पूछ ताछ की तो युवक की पहचान प्रीतम सिंह 32 वर्ष पुत्र लल्लू सिंह निवासी पिपलानी के रूप में हुई है।
सूत्रों का कहना है कि सुभाष नगर में एक मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। हो सकता है युवक बलि दी गयी हो। जब इस सम्बंध में जहंगिराबाद थाना प्रभारी से बात की गयी तो उन्हों ने बताया कि लाश को पीएम के लिये हमीदिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
