नरेंद्र कुमार इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

Nationalist Congress Party के सुप्रीमो शरद पवार के 81 वें जन्मदिस पर शेंदुर्नी में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 1700 नागरिकों ने अपनी जांच करवाई वहीं 1130 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया. NCP डॉक्टर सेल के जिलाध्यक्ष डॉ सागर गरुड़ तथा जिला NCP की ओर से इस पहल को अंजाम दिया गया. शिविर के आयोजन में दिवंगत CDS बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र पाटील, नेता संजय गरुड़, महिला जिलाध्यक्ष वंदना पाटील, प्रदीप लोढ़ा, पहुर पुलिस प्रमुख अरुण धनवाड़े, मुख्याधिकारी साजिद पिंजारी समेत अन्य मान्यवर उपस्थित रहे.
बिखराव और टकराव की झलक
पवार के जन्मदिवस पर ब्लाक NCP में कहीं न कहीं बिखराव और आपसी टकराव की झलक को सड़कों पर लगे बैनर्स से साफ साफ देखा गया. वैसे तो ब्लाक में संघर्षशील नेता संजय गरुड़ के नाम का दबदबा बरकरार है बावजूद इसके संगठन में बिखराव की कोशिशें नजर आ रही हैं जिसे लेकर परिवर्तन की राह जोत रहे सामान्य मतदाताओं में कुछ नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जाने लगी हैं.
