संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आंनद नगर बहोड़ापुर, ग्वालियर में बालिका ग्रुप जो कि फ़ोर्ट ग्वालियर इंटरनेशनल स्कूल में जिला बाल अधिकार फोरम द्वारा तैयार है उसके व गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के नेतृत्व में श्री मुख्यतार हुसैन जी संचालक फोर्ट ग्वालियर इन्टरनेशनल स्कूल के मार्गदर्शन में जहाँआरा के संचालन में श्रीमती संगीता शाक्य मख्य संरक्षक, Er.आर. एस. वर्मा (IRES) के संरक्षकत्व में जिला बाल अधिकार फोरम के संयुक्त तत्वावधान में फ़ोर्ट इन्टरनेशनल के प्रांगण में स्लोगन, संकल्प, शपथ व बच्चों के ग्रुप को मजबूत बनाने की प्रकिया अपनाई गई। श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने कहा है कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उनकी प्रतिभा को तराशने और उन्हें अच्छे अवसर प्रदान करने की है। इस वर्ष सफल हुए सभी विद्यार्थियों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये विद्यार्थी जिन क्षेत्र से आए हैं, वहां के बच्चों को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और जिस संस्थान में वे अध्ययनरत हैं, उसमें अच्छा स्थान प्राप्त कर प्रदेश और विद्यालय का नाम रौशन करें। विश्वास व्यक्त किया कि इस विद्यालय से सफल होकर निकले विद्यार्थी आने वाले विद्यार्थियों के लिए सफलता का पथ प्रशस्त करने में प्रेरक का कार्य करेंगे। अपने कार्यों व बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज, विज्ञान पहेली, गणित एवं विज्ञान ओलम्पियाड जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लेकर सफलता प्राप्त कर सकते है।
बच्चों ने सुंदर स्लोगन लिखकर अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। उसके बाद बाल ग्रुप को मजबूती का प्रयास करते हुऐ बदलाव किया गया जिसमे निम्न पदाधिकारी बने। अध्यक्ष- ईफराज, उपाध्यक्ष- राजवीर, सचिन- सोनम प्रजापति ,उपसचिव- मिस्टी, कोषाध्यक्ष-आयुष, संगठन सचिव-तमन्ना धनावत बने उन बच्चों को शपथ व संकल्प दिलाया गया।
शपथ – बाल विवाह
——————
हम सब शपथ लेते हैं
हम कभी बाल विवाह नहीं करेंगे
और यदि कोई ऐसा करता पाया जाता हैं तो उसका विरोध करेंगे ।
बाल विवाह कानूनी अपराध हैं साथ साथ बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन हैं ।
शपथ – बाल मजदूरी
हम कभी भी बच्चों से बाल मजदूरी नहीं करवायेंगे और न किसी को करने देंगे
और यदि ऐसा कहीं होता हैं तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे ।
शपथ – बाल हिंसा एवं महिला हिंसा
मै / हम कभी भी बच्चों एवं महिलाओं के साथ किसी भी तरह की हिंसा और ‘’शोषण षण का समर्थन नहीं करुंगा/ करेंगे ।
मै / हम कन्या भू्ण हत्या का विरोध करता हू / करते हैं ।
मै / हम बाल विवाह का विरोध करता व करते हैं ।
मै / हम चाइल्ड पोर्नाग्राफी का करता हू / करते हैं ।
साथ ही एक रंगोली तैयार की गई।इस रंगोली कार्यक्रम मैं नई दिल्ली से विशेष रूप से श्रीमती आशा सागर व एलिन सागर भी उपस्थित हुई। साथ ही गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, श्रीमती सुनीता गौतम, विद्यालय के संचालक श्री मुख्तयार हुसैन , खबर भारत न्यूज चैनल के जिला संवाददाता श्री हेमंत कुमार, शारिक हुसैन (मार्केटिंग एजुकेटीव ),अनुष्का गौतम, अवनि गौतम जी ने बच्चों बनाई गई विभिन्न रगों बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया।
रंगोली को भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पांच ग्रुप में विभाजित किया ।प्रत्येक ग्रुप को अलग -अलग लोगों ने फेसीलेटर किया जिसमे अंजली राजपूत, शिवानी राजावत, प्रिया चौहान, मुस्कान खान और नेतृत्व बालिका ग्रुप ने की अध्यक्ष- ईफराज,उपाध्यक्ष- राजवीर ,सचिन- सोनम प्रजापति, उपसचिव- मिस्टी, कोषाध्यक्ष-आयुष संगठन सचिव-तमन्ना धनावत ने किया। जिसमेंबच्चों ने रंगोली में माता पिता के साथ बच्चा,स्कूल जाता बच्चा, खेलता हुआ बच्चा, सकूल में पढता हुआ. माँ की गोद में बच्चा,मां के हाथ से खाना खाता बच्चा ,साइकिल चलाता बच्चा, पानी बचाओ, कोविड आदि पर संदेश देते हुए विभिन्न रंगों के माध्यम से अपने सुन्दर भावों की अभिव्यक्ति को प्रदर्शित किया। धन्यवाद यूनिसेफ 75, यूनिसेफ 75 प्रदर्शित किया।
ज्ञात होगा कि इस स्कूल को गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
