समाज के वरिष्ठ सुश्रावक राजमल शाह का हुआ निधन, पुत्री डॉ सीमा शाहजी ने दी मुखाग्नि, नगर में गम का माहौल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

समाज के वरिष्ठ सुश्रावक राजमल शाह का हुआ निधन, पुत्री डॉ सीमा शाहजी ने दी मुखाग्नि, नगर में गम का माहौल | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला नगर के वरिष्ठ समाजसेवी ललित जैन नवयुवक मंडल एवं श्री महावीर बैंक के संस्थापक अध्यक्ष राजमल शाहजी का लंबी बीमारी के पश्चात निधन हो गया, जिनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से निकाली गई. अंतिम यात्रा को उनकी पुत्री डॉ. सीमा शाहजी ने कंधा देते हुए स्थानीय मुक्तिधाम पर भी साथ आई एवं वहां पर अपने पिता को मुखाग्नि दी।

उल्लेखनीय है कि नगर में इनके पूर्व जैन समाज के परामर्शदाता रहे चांदमल पावेचा का निधन हो गया था वही राजमल शाहजी के निधन से जैन समाज को बड़ी क्षति पहुँची है।

उनकी अंतिम यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी, व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल भंसाली, थांदला चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष मयूर तलेरा, अटल सामाजिक संस्थान अध्यक्ष राजू धानक, श्री संघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, ललित जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि लोढ़ा, भारतीय प्रेस आयोग प्रदेश अध्यक्ष समकित तलेरा, आईजा मध्यप्रदेश के पूर्वाध्यक्ष पवन नाहर, आईजा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सी घोड़ावत, वरिष्ठ पत्रकार राजेश वैद्य, समाजसेवी कृष्णकांत सोलंकी (टूम्मासेठ), राकेश तलेरा, पारस तलेरा, राकेश श्रीमार, व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश बरमेचा, रोटेरियन राजेन्द्र व्होरा, समाजसेवी परिजन नगीनलाल शाहजी, रजनीकांत शाहजी, दिलीप शाहजी, हितेश शाहजी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वर्ग वाटिका पर आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा का संचालन संघ के सचिव प्रदीप गादीया ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article