दमोह का नाम अमेरिका और स्पेन में किया रोशन, यू.एस.ए. जूनियर फुटबॉल प्रशिक्षण टीम में भारत के ऐडन का हुआ चयन | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह का नाम अमेरिका और स्पेन में किया रोशन, यू.एस.ए. जूनियर फुटबॉल प्रशिक्षण टीम में भारत के ऐडन का हुआ चयन | New India Times

मध्यप्रदेश के दमोह में जन्मे 9 वर्षीय ऐडन का अमेरिका की जूनियर मेजर लीग फुटबाल प्रशिक्षण टीम में चयन हो गया है। अमेरिका में सैकड़ों खिलाड़ियों में से टॉप 10 बच्चों में ऐडन को शामिल किया गया है। अपनी विशिष्ट खेल प्रतिभा के दम पर इंटरनेशनल जूनियर फुटबॉल प्रशिक्षण लेने वालों में जगह बनाने में कामयाब हुऐ इस नौ वर्षीय बालक ने सभी को चौंका दिया है.

दमोह का नाम अमेरिका और स्पेन में किया रोशन, यू.एस.ए. जूनियर फुटबॉल प्रशिक्षण टीम में भारत के ऐडन का हुआ चयन | New India Times

आपको बता दें कि ऐडन प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ अजय लाल की ज्येष्ठ पुत्री अभिनीता और दामाद ग्रेग मेटनी के बेटे हैं जो बीते 5 वर्षों से भारत में रहे हैं और अभी हाल ही में भारत अपने परिवार के साथ अपने ननिहाल आये हुए हैं।
ख़ास बात ये है कि अमेरिका की इस इंटरनेशनल प्रशिक्षण टीम के कोच और संचालक विश्व विख्यात फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी टीम है। ऐडन का चयन यू.एस.ए. के डेनवर, कोलाराडो से हुआ है। इस टीम में चयन होने से पूर्व ऐडन को स्पेन के विश्वविख्यात रीयल मेड्रिड फाउन्डेशन द्वारा रोनाल्डो की देखरेख में अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षित किया गया. पिछले दिनों ऐडन अपने परिवार के साथ दमोह अपने नाना नानी के घर छुट्टियां बिताने आये हैं। ऐडन के सिलेक्शन से ना सिर्फ परिवार बल्कि जिले का हर खेल प्रेमी खुश हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article