मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशन एसोसिएशन म.प्र. की जिला शाखा बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री अता उल्लाह ख़ान ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 17 दिसंबर 2021 को प्रात: 10:30 बजे पेंशनर्स डे माँ ताप्ती के आँचल में राजघाट तट पर पूजा अर्चना कर शालीनता एवं शांति पूर्वक मनाया जायेगा एवं ईश्वर से पेंशनरों के दुःख आपदा दूर करने की प्रार्थना की जाएगी। उन्हों ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण इस वर्ष पेंशनर्स डे हर्ष व उल्लास के साथ ना मनाकर दुःख एवं क्रोध के रूप में मनाया जायेगा,क्योकि म.प्र. सरकार ने जुलाई 2019 से आज तक पेंशनर्स को राहत राशि नही प्रदाय की है तथा छटवें वेतन आयोग के ३२ माह एवं सातवें वेतन आयोग के २७ माह की बकाया राशि एरियर का भुगतान नही किया गया है l जिस के कारण पेंशनरों में काफी रोष व्याप्त है एवं महंगाई की मार को झेल रहे है बुजुर्ग पेंशनर्स बेइंतहा दुखी परेशान एवं बे यारो मददगर हैं। ज़िला अध्यक्ष श्री अता उल्लाह ख़ान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पेंशनर्स की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने की मांग की है।
