परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा निःशुल्क सेवा हेतु प्रदान की गई तीन एंबुलेंस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा निःशुल्क सेवा हेतु प्रदान की गई तीन एंबुलेंस | New India Times

झाबुआ कलेक्टर कार्यालय परिसर में परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा 3 एम्बुलेंस निःशुल्क सेवा हेतु प्रदान की गई जिसे कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा फीता काटकर हरी झण्डी दी गई। परिवार एजुकेशन सोसायटी एक समाज सेवी मानवतावादी संस्था है जिसके द्वारा एजुकेशन और स्वास्थ्य पर कार्य किया जाता है। संस्था मध्यप्रदेश के 15 जिलों में कार्य कर रही है जिसमें 75 एम्बुलेंस निःशुल्क सेवारत हैं।

इसी तरह कल झाबुआ में 3 निःशुल्क एम्बुलेंस का शुभारम्भ किया गया।

परिवार एजुकेशन सोसायटी एक प्रकल्प परिवार सेवा कुटीर जो कि 15 जिलों में 557 रामकृष्ण विवेकानंद सेवा कुटीर अलग-अलग गांव में चल रही है। जिसमें 65 हजार बच्चों को पोषण व शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान संस्था से विजय डेहरिया एवं भीम सिंह राजपूत उपस्थित थे।

यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। सम्पर्क हेतु 9685957744 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह परिवार एम्बुलेंस सेवा झाबुआ पर उपलब्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article