पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्माणाधीन खाद्य सुरक्षा विभाग की फूड एंड ड्रग टैस्टिंग लैब का निरीक्षण किया. मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत 18 करोड़ की अधिक लागत से हो रहा है निर्माण। जिसमें लगभग 5 करोड़ रुपये लागत के सिविल वर्क शामिल है। मिलावट की जांच के लिए विश्व के आधुनिकतम उपकरण इस लैब में लगवाए जाएंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने तीन माह में इस लैब का काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
