पं. निशांत कृष्ण शास्त्री के अमृत वचनों से भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन सुन मंत्र मुग्ध हुए श्रोता | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पं. निशांत कृष्ण शास्त्री के अमृत वचनों से भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन सुन मंत्र मुग्ध हुए श्रोता | New India Times

नजरपुर में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी के बड़े भ्राता भगवताचार्य पंडित नवलकिशोर तिवारी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा में पुराण वाचक, ज्योतिष, कर्मकांड अनुष्ठान एवं पूजन विधि संस्थान नेर से पधारे भागवत भ्रमर पंडित निशान्त कृष्ण शास्त्री ने अपने भक्तिमयी अमृत वचनों से भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे भक्तों को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर मन्त्रमुग्ध कर दिया। भगवताचार्य पंडित निशान्त कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण का वृतांत बताते हुए कथा में आज असुरों का संघार, माखनचोरी, माता यशोदा को शताना , पूतना वध पर अपनी अमृतमयी वाणी से विस्तार पूर्वक कथा सुनाते हुए वृंदावन धाम की महिमा बताते हुए बताया कि तीनों लोकों में भक्ति करने का सबसे सुंदर एक मात्र स्थान जहाँ पर स्वयं राधा माधव ने क्रीड़ा की वह वृंदावन धाम है। आज भी ठाकुर जी वहाँ नित्य लीला करते है। वृंदावन साक्षात कृष्ण भगवान का घर माना जाता है। यहाँ पर ठाकुर जी के दर्शन मात्र से भक्तों को भगवान की भक्ति प्राप्त होती है। आज गोवर्धन पूजन कर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। आगे शास्त्री जी ने भक्तों से कहा की हम भगवान से प्रार्थना करते है कि आपका मन शुद्ध चेतना से जुड़े परमपिता परमेश्वर आपको अपने जीवनकाल में भक्ति का संकल्प प्रविष्ट करे। भागवत कथा में पंडित निशान्त कृष्ण शास्त्री के साथ हर्रई के पंडित रामकिशोर शास्त्री एवं चौरई के आकाश शास्त्री भी शामिल है। कथा के अंत मे भगवान श्री की आरती कर प्रसाद वितरण कराया गया। कथा दिनांक 8 दिसंबर से प्रारंभ होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक ककी जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article