विक्रम सिंह मित्र मंडल एवं आरसीसी क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को झाबुआ क्रिकेट क्लब ने पहला और आरसीसी क्रिकेट क्लब ने प्राप्त किया दूसरा स्थान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विक्रम सिंह मित्र मंडल एवं आरसीसी क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को झाबुआ क्रिकेट क्लब ने पहला और आरसीसी क्रिकेट क्लब ने प्राप्त किया दूसरा स्थान | New India Times

एक सप्ताह तक चले टूर्नामेंट में 22 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें लॉट्स के आधार पर मैच निर्धारित किये गए थे जिसका समापन हो गया। समापन अवसर पर कार्यक्रम में मुंख्य अतिथि के रूप में शामिल व्यापारी संघ अध्यक्ष समाजसेवी अनिल भंसाली ने कहा कि कोरोना संक्रमण में लगे लम्बे लॉक डाउन के बाद लम्बे समय बाद कोई टूर्नामेंट आयोजित हुआ है जिसमें घर से बाहर निकलकर खिलाड़ियों को खुले आसमान के बीच एक बार फिर आनन्द आ रहा है। उनकी प्रतिभा के विकास में ऐसे खेल होना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा भाजपा नेता संजय भाभर ने कहा कि खेल समाजिक सौहार्द को बनाये रखने का महत्वपूर्ण जरिया है, खिलाड़ियों की खेल भावना ही राष्ट्र निर्माण में भी सहायक बनती है। ऐसे टूर्नामेंट के द्वारा ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है जिसकी बदौलत ही वे देश का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।

अतिथि के रूप में शामिल पत्रकार सुधीर शर्मा, भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश नागर, पारस तलेरा व कौस्तुभ व्यास, प्रवीण जैन आदी ने टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति को बधाई दी।

विक्रम सिंह मित्र मंडल एवं आरसीसी क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को झाबुआ क्रिकेट क्लब ने पहला और आरसीसी क्रिकेट क्लब ने प्राप्त किया दूसरा स्थान | New India Times

टूर्नामेंट पर कब्जा करने वाली विजेता टीम को 15 हजार 555 रुपये विक्रम सिंह सिंगोड़ तथा 2100 रुपये अनिल भंसाली की ओर से प्रदान किये गए वहीं उपविजेता रही आरसीसी क्रिकेट क्लब को 7 हजार 777 रुपये महाराजा होटल के संचालक दिनेश सौलंकी की ओर से दिए गए। समिति कि ओर से विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी तथा दिनेश मेड़ा को मेन ऑफ दी सीरीज, किशोर बचवानी को बेस्ट बॉलर, सुनील कटारा को बेस्ट फील्डर तथा नगरीयल को मेन ऑफ दी मैच के अतिरिक्त पुरुस्कार भी प्रदान किये गए।

पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ एम्पायर की भूमिका के निर्वहन के लिए इमरान भाई कालीदेवी तथा मोहम्मद भाई मस्कति को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा पत्रकार पवन नाहर ने व आभार आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रमसिंह सिंगोड़ ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article