अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर किया गया रक्तदान, हमारा रक्त किसी के काम आए तो हमारा जीना सार्थक है: पत्रकार मनीष कुमट | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर किया गया रक्तदान, हमारा रक्त किसी के काम आए तो हमारा जीना सार्थक है: पत्रकार मनीष कुमट | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ रविंद्र मिश्रा के निर्देशन में मध्य प्रदेश टीम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस को रक्तदान दिवस के रूप में मनाया गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार मनीष कुमट (जैन) ओर संगठन के सदस्य नमन पालरेचा व कृष्णा (देवेंद्र) श्रीवास्तव एवं पन्नालाल चौधरी ने धार जिले के सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर लैब टेक्नीशियन श्रीमती निर्मला बीलवाल के समक्ष उपस्थित होकर रक्तदान कर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया।

कुमट ने बताया कि मेरे द्वारा 11 वीं बार रक्तदान किया गया है। मानव जीवन में जिस प्रकार मानव सेवा सर्वोपरि है उसी प्रकार यदि हमारा रक्त किसी के काम आए तो वह भी एक बड़ी मानव सेवा है। आम जनों से भी अपील की है की आप भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता हो तो रक्तदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article