अंकित तिवारी, जौनपुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

जौनपुर जनपद के बरसठी ब्लॉक की शहरमा गांव में 3 करोड़ की लागत से बने राधा कृष्ण मंदिर में आज कंबल वितरण का महा अभियान चलाया गया. सूरत के उद्योगपति विक्रमाजीत उपाध्याय निवासी नवापुर थाना मीरगंज ने 150 गरीब जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया और 50 कम्बल मन्दिर के पुजारी को दान दिया और कहा कि इमरजेंसी में कोई अपाहिज विकलांगों गरीब महीने भर मन्दिर में दर्शन भजन भाव के लिए आए तो उसको एक कंबल अवश्य दे देना। उद्योगपति विक्रमाजीत के भाई ने 6 अंधे विकलांग को ₹400-400रू प्रत्येक को देकर के दान किया।

मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश प्रमुख जज सिंह अन्ना, जिला प्रमुख सुरेंद्र तिवारी, जिला अध्यक्ष राजमणि पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान उपाध्याय जी, वर्तमान ग्राम प्रधान सरोज जी सहित सैकड़ों क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वहीं समाजसेवी जज सिंह अन्ना और उद्योगपति विक्रमाजीत उपाध्याय ने कहा कि यह कंबल वितरण अभियान पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है, कोई ठंड से डरे नहीं, कोई ठंड से मरे नहीं अभियान के तहत हर गरीब के पास एक कंबल अवश्य पहुंचेगा। उद्योगपति विक्रमाजीत ने कहा कि यदि किसी गरीब की लड़की जिसके मां बाप शादी में असमर्थ हों पैसे के लिए तो मैं अवश्य उसकी शादी करने के लिए पैसे की मदद करूंगा और जिस किसी गरीब के पास छत डालने भर का पैसा नहीं है दीवाल बनी है तो मैं अवश्य उस पात्र गरीब को छत ढालने का मदद करूंगा। समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने समाज के सामने ऐसे महान उद्योगपतियों का चरण स्पर्श छूकर स्वागत बंधन अभिनंदन किया जो अपनी गाढ़ी कमाई से समाज सेवा कर रहे हैं, कंबल वितरित कर रहे हैं, भोजन कराने के और दान दक्षिणा कर रहे हैं।
