अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी जनपद के बरुआसागर में लूट की वारदात सामने आई है जिससे इलाके में खलबली मच गई है।
झासी जनपद के बरुआसागर मोहोल्ला कटरा निवासी हरि मोहन के घर मे रात्रि अचानक कुछ बदमाश हरि मोहन के घर मे जबरन घुस आए और लूट पाट करने लगे। घर मे उपस्थित लोगों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे डाली। बदमाशों की धमकी से हरी मोहन के परिवार सहम गया है। एक ब्रीफकेस जिसमें 3000 हज़ार रुपये एवं चांदी की पायलें रखे थे लेकर भाग निकले। जाते समय ब्रीफकेस मकान की छत पर फेंक कर भाग निकले। पीड़ित हरि मोहन ने इस की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घर का जायज़ा लिया और लुटेरों का हुल्या मालूम करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
