पहली बारिश में ही खुली नगर पालिका की पोल, पूरा शहर हुआ जलमग्न | New India Times

नितेश अग्रवाल, भिंड ( मप्र ), NIT; ​पहली बारिश में ही खुली नगर पालिका की पोल, पूरा शहर हुआ जलमग्न | New India Timesभिण्ड में हुई अच्छी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है वहीं शहर में रह रहे लोगों के घरों में पानी घुस जाने की वजह से रहिवासी परेशान हो गए हैं। भिंड शहर के बरुआ नगर, गांधी नगर, वाटर वर्क्स, सीता नगर आदि कई जगहों पर पहली ही बारिश में नगर पालिका की पोल खोल दी है।​पहली बारिश में ही खुली नगर पालिका की पोल, पूरा शहर हुआ जलमग्न | New India Timesबरुआ नगर में लोगों के घरों में पानी भर रहा। बता दें कि पिछले साल की बारिश में भी बरुआ नगर में काफी पानीरभर गया था। जिसकी शिकायत बरुआ नगर के रहवासियों ने नगर पालिका में कई थी लेकिन अप लोगो ने वह कहावत सुनी होगी कि “भैंस के आगे बीन बजाना”,  वही हाल भिण्ड की नगर पालिका में है। कुछ लोगों का कहना है कि हमें यह नहीं पता कि यह नगर पालिका है या नरक पालिका?​
पहली बारिश में ही खुली नगर पालिका की पोल, पूरा शहर हुआ जलमग्न | New India Timesऐसे ही बात करे गांधी नगर की तो दो गांधी नगर के मुख्य मार्ग पर हालत काफी खराब हैं। पिछले वर्ष एस. डी. एम संतोष तिवारी ने नाले की सफाई कर सुविधा के लिये नाली खोली थी जिससे पानी निकल गया लेकिन इस समय गांधी नगर में भी काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है।

By nit

Exit mobile version