कांग्रेस पार्टी द्वारा मप्र की चार जिला समितियों को भंग किया जाना राजनैतिक दिवालियेपन का प्रमाण: श्रीमती अर्चना चिटनिस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस पार्टी द्वारा मप्र की चार जिला समितियों को भंग किया जाना राजनैतिक दिवालियेपन का प्रमाण: श्रीमती अर्चना चिटनिस | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष पद से अजय रघुवंशी को हटाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने कांग्रेस पार्टी पर आक्रमक हमला करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर अपना बयान जारी किया है। बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी द्वारा इस मामले पर दिए गए बयान से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस नूरा कुश्ती में भाजपा शामिल हो गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी के अनुसार खंडवा संसदीय क्षेत्र उपचुनाव 2021 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा संसदीय क्षेत्र की चार जिला समितियों को भंग किए जाने का जो निर्णय लिया है, वह उस दल के राजनीतिक दिवालियेपन का सबूत है। लोकतंत्र में चुनाव के दौरान हार-जीत होती है। राजनैतिक दलों को समय-समय पर इसके वास्तविक कारणों की समीक्षा करते रहना चाहिए, यह उनके कार्य का एक भाग हैै। किसी समय पूरे देश पर शासन करने वाले सबसे बड़े राजनैतिक दल रहे कांग्रेस पार्टी की यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।
उक्त उद्गार मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता, वरिष्ठ नैत्री एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रेस से चर्चा करते हुए कही। उन्हों ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समय-समय पर अपनी पीड़ा को सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर चुकें है, कि मैं मेहनत करके फसल उगाता हूं और फसल कोई दूसरा काटता है।श्रीमती चिटनिस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चार जिला समितियों को भंग किए जाने का निर्णय श्री अरूण यादव की पीड़ा को बढ़ाने वाला होकर उनकी राजनीति रूप से संग्रहित की गई पराली को जलाने जैसा है। लोकतंत्र में कांग्रेस दल के लिए इस प्रकार का आपसी मनमुटाव, तालमेल का अभाव व अविश्वास की स्थिति के कारण चुनाव जीतना बहुत कठिन कार्य है। वही दूसरी और एक सशक्त विपक्ष की भूमिका की अपेक्षा करना भी अप्रासंगिक होता जा रहा है।
वरिष्ठ नेत्री श्रीमती चिटनिस ने आगे कहां की वस्तुतः यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है किंतु संसदीय उपचुनाव 2021 के दौरान व बाद की अंदर की फूट, कुंठा, प्रतिव्ददिंता को रेखाकिंत करता है। पुरे घटनाक्रम की परिणीति में पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस प्रकार से अपमानित कर हटाया गया जो अपने-आप में कई प्रश्न खडे़ करता है। श्रीमती चिटनिस ने आगे कहा कि केंद्रीय कांग्रेस पार्टी संगठन का नेतृत्व शून्य होकर अध्यक्ष विहीन है और मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी नेतृत्व की स्थिति से सभी भली-भांति परिचित है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू पाटिल, मुकेश शाह, चिंतामन महाजन, लक्ष्मण महाजन, रूद्रेश्वर एंडोले सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article