स्वर्णिम 50 वर्ष विजय मशाल का मथुरा रिफाईनरी में हुआ भव्य स्वागत, 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों को रिफाईनरी के कार्यकारी निदेशक ने की पुष्पाजंली अर्पित | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

स्वर्णिम 50 वर्ष विजय मशाल का मथुरा रिफाईनरी में हुआ भव्य स्वागत, 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों को रिफाईनरी के कार्यकारी निदेशक ने की पुष्पाजंली अर्पित | New India Times

भारत की 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय हुई थी, उसी क्रम में भारतीय सेना द्वारा 16 दिसम्बर 2021 को विजय दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय चार मशालों को भारत के पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण चारों दिशाओं में भेजा गया है. स्वर्णिम विजय मशाल के मथुरा रिफाईनरी नगर स्टेडियम में पहुॅचने पर मथुरा रिफाईनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाईनरी प्रमुख आशीस कुमार माइति के द्वारा भव्य स्वागत कर सेना के शहीद हुए जवानों को पुष्पांजली अर्पित की गयी। इस समारोह के दौरान एनसीसी कैडेटों और डीपीएस, मथुरा के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

विजय मशाल 07 दिनों तक मथुरा में रहेगी। 16 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली में स्वर्णिम विजय वर्ष का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

स्वर्णिम 50 वर्ष विजय मशाल का मथुरा रिफाईनरी में हुआ भव्य स्वागत, 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों को रिफाईनरी के कार्यकारी निदेशक ने की पुष्पाजंली अर्पित | New India Times

स्वर्णिम 50 वर्ष विजय मशाल कार्यक्रम में मथुरा जनपद के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, सीडीओ नितिन गौड़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर किसी कारण वस नहीं पहुंच सके। एसपी सिटी एमपी सिंह के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए शहीद जवानों को पुष्पांजली अर्पित की गयी। मथुरा रिफाईनरी नगर स्टेडियम में आशिस कुमार माइति व सेना कमाण्डर इजीं0 रेजीमेण्ट शिव कुमार शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले जाबांज सैनिकों को सम्मानित किया गया । सभी सेना के अधिकारियों व जवानों ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों को याद करते हुए पुष्पाजंली अर्पित की। हमारे देश की युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। समारोह के हिस्से के रूप में, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर 16 दिसंबर, 2020 को भारत देश के प्रधानमंत्री द्वारा रवाना किए गए 4 स्वर्णिम विजय मशालों को देश भर में ले जाया जा रहा है। उक्त स्वर्णिम विजय मशाल आगामी 16 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंच कर संपन्न होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version