यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठवां उर्स मुबारक शरीफ मनाया जा रहा है. दरगह हज़रत सूफी मौहम्मद यासीन खादिम खादिमुल ओलिया जोकि तीन रोजा प्रोग्राम चला जिसमे 8 दिसम्बर को एक तक़रीरी प्रोग्राम का एहतमाम किया गया जिसमें सम्ब्ल से मुफ्ती फुरकान रजा तशरीफ लाए. 9 दिसम्बर को चादर पोशी की गई जिसमें गद्दी नशीन सूफी सुल्तान राही साहब और उनके मुरीदों द्वारा हिंदू मुस्लिम एकता पर दुआएं मांगी गई एवं महफिल ए क़व्व्वली का प्रोग्राम किया गया जिसमे क़व्वाल इक़राम साबरी अछनेरा से तशरीफ लाए दरगाह मुकाम: पुराना शहर मड़ी गुम्बद वाली मस्जिद शायरा कोलोनी खादिम नगर उर्स की सरपरस्ति दरगाह खादिमुलओलिया के सज्ज्दा नशीन हज़रत सूफी सुल्तान एहमद राही खादिमी अबदाली जीलानी द्वारा शिरकत की गई उर्स का समापन 10 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें बताते हैं कि लोग बाहर से भी दरगाह पर आते जाते हैं उर्स कमेटी के सभी लोग मौके पर मौजूद रहे.
