पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूँ, पीलीभीत, सम्भल, बरेली टीमें होंगी शामिल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूँ, पीलीभीत, सम्भल, बरेली टीमें होंगी शामिल | New India Times

यदुनाथ सिंह स्टेडियम मे 2 दिवसीय 70वीं अन्तर्जनपदीय बरेली जोन पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता 2021 प्रतियोगिता का शुभारम्भ एस आनन्द पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया।

यह प्रतियोगिता 10 दिसम्बर 2021 तक चलेगा। प्रतियोगिता में महिला टीम में जनपद शाहजहाँपुर, बरेली व बदायूँ तथा पुरूष टीमों मे जोन के जनपद मुरादाबाद, रामपुर, बदायूँ, पीलीभीत, सम्भल, बरेली, शाहजहाँपुर की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है.

प्रतियोगिता में कुल 8 मैच खेले जायेगें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा समस्त प्रतियोगी टीमों को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मैच शुरू होने से पूर्व सभी टीमों द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा पर पीएसी बैण्ड की धुन पर भव्य परेड मार्च किया गया। इस दौरान संजय कुमार पुलिस अधीक्षक नगर, संजीव कुमार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सरवणन टी. सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, मो0 रईस खां प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article