नाथनगर रेलवे रेलखंड पर बम विस्फोट होने से घायल कूड़ा चुनने वाले के इलाज के दौरान मौत | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

नाथनगर रेलवे रेलखंड पर बम विस्फोट होने से घायल कूड़ा चुनने वाले के इलाज के दौरान मौत | New India Times

भागलपुर जमालपुर रेलखंड के रेलवे ट्रेक के किनारे बम ब्लास्ट हुआ जिसमें में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर रेल पुलिस की टीम पहुंच कर घायल के इलाज के लिए अस्पताल भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि भागलपुर जमालपुर रेलखंड के नाथनगर के स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे सुबह सुबह एक व्यक्ति कूड़ा चुन रहा था कि झाड़ी में बम ब्लास्ट हो गया जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जंहा इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मृतक वहां पर कूड़ा चुनने के लिए गया हुआ था उसी समय बम विस्फोट हुआ।

सूचना पर रेल पुलिस मौके ए वर्दात से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गयी जहां से डॉक्टरों ने उससे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

इस संबंध में सुबह पूछे जाने पर भागलपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त युवक को मायागंज अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अगर देखा जाए तो कुछ दिन पूर्वी भी नाथनगर रेलवे स्टेशन पर पटरी के बीचो- बीच बम ब्लास्ट हुई थी। जिसकी जांच अभी तक पूरी भी नहीं हो सकी कि रेलवे पटरी के बीच रखा कुडे में बम आज फिर ब्लास्ट हो गया!

जिससे साफ तौर पर रेलवे के सुरक्षा पर एक सवाल उठता है कि आखिर अगले बार हुए ब्लास्ट को अभी कुछ ही दिन बीते ही हैं उसकी जांच पूरी भी नहीं हो सकी है और फिर रेलवे पटरी के बीच बम फटने की घटना को दोहराया गया. रेलवे प्रशासन के कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हो जाती है जिससे रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठता है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article