मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मीटर वाचक के भुगतान प्रति बिल वितरण का मीटर रीडिंग दरें बढ़ाने की मांग को लेकर मीटर वाचक संघ एसडीएम कार्यालय जुन्नारदेव पहुंचे जहां उन्होंने माननीय ऊर्जा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उल्लेख है कि मीटर वाचक को महंगाई के बीच निम्न दरों पर मीटर रीडिंग व बिल वितरण का कार्य कराया जा रहा है, प्रत्येक बिजली उपभोक्ता के परिसर व बिजली मीटर तक बिल वितरण व मीटर रीडिंग कार्य संपन्न करने एवं इसके अतिरिक्त कंपनी राजस्व वसूली गैस कनेक्शन बिजली मीटर रिप्लेसमेंट में सहयोग हेतु कार्य क्षेत्र में पूरा आने जाने में बढ़ती पेट्रोल दलों के बीच जो परिवहन खर्च हो जाता है आज मीटर वाचक को को वह खर्चा निकालना मुश्किल है घर चलाना तो दूर की बात, इसके बावजूद बिजली मीटर रीडर रॉकी बेहतर कार्य प्रणाली से कंपनी का मीटर रीडिंग बिल वितरण व वसूली कार्य समय अनुसार हो रहा है मगर मीटर वाचकों का परिश्रम भुगतान उनकी मेहनत व वेतन बढ़ती महंगाई अनुरूप व समय अनुसार नहीं हो रहा है. संघ यह मांग करता है कि वर्तमान में कार्यरत मीटर वाचकों से माहवार सेवाएं लेते हुए उन्हें कुशल श्रमिक के निश्चित वेतन पर रखा जाए. यह मांग ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारी संघ के माध्यम से पहले भी कह चुका है जिसका आज तक उत्तर नहीं दिया। ₹10 व प्रति बिल वितरण का ₹5 की दर से परिचय में भुगतान करने के आदेश निर्देश 1 सप्ताह की समयावधि में पूर्ण क्षेत्र कंपनी प्रबंधन जबलपुर द्वारा किए जाएं जिसका तत्काल लाभ मीटर रीडरों को मिल सके, इन्हीं मांग को लेकर आज ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बड़ी तादाद में मीटर वाचक संघ के लोग उपस्थित रहे।
