रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के द्वारा पंचायत निर्वाचन के संबंध निर्वाचन बूथ एवं निर्वाचन की गणना के स्थानों का निरीक्षण एवं टीकाकरण के संबंध में मेघनगर व मेघनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ा घोसलिया का दौरा किया. इस मौके पर मेघनगर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अंकिता प्रजापति एवं तहसीलदार, सीएमओ, बीएमओ, एसडीओपी गवली आदि भी उपस्थित थे.

यहां पर स्कूल के बच्चों से भी चर्चा की यहां पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा संचालित नल जल योजना का निरीक्षण किया एवं अप्रसन्नता व्यक्त की और संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए!
