नारकोटिक्स ब्यूरो की ग्वालियर टीम ने हाइवे पर पकड़ा 66 लाख रूपये के गांजे से भरा ट्रक | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नारकोटिक्स ब्यूरो की ग्वालियर टीम ने हाइवे पर पकड़ा 66 लाख रूपये के गांजे से भरा ट्रक | New India Times

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने सोमवार-मंगलवार की रात ग्वालियर – आगरा हाइवे पर मुरैना के पास एक ट्रक से 6.62 क्विंटल गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत 66 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। बरामद किया गया गांजा उड़ीसा से लाया गया था। गांजे की इतनी बड़ी मात्रा में बरामदगी प्रदेश में पहली बार की गई है।

गांजे की तस्करी जिस ट्रक में की जा रही थी उस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी थी जो कि फर्जी है। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने विगत माह उत्तर प्रदेश में जालौन के पास 9 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version