दो मोटरसाइकिल चोर अवैध असलहा के गिरफ्तार, लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर में चोरी व लूट की वारदातें हैं दर्ज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

दो मोटरसाइकिल चोर अवैध असलहा के गिरफ्तार, लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर में चोरी व लूट की वारदातें हैं दर्ज | New India Times

रोजा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा व चाकू बरामद किया है. गिरफ्तार मंगू लाल पर कई जनपदों में चोरी व लूट की वारदातें दर्ज हैं।

संदीप मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में उ0 नि0 मोहम्मद आसिफ, उ0 नि0 हरकेश सिंह, हे0 कां0 ओंकार, हर्ष मिश्रा, मोहसिन उस्मानी आदि पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान बनतारा चौराहे से मंगू लाल पसगवां जिला लखीमपुर खीरी व उसका साथी गौतम नि0 ग्राम बरौरा थाना सिधौली जनपद शाहजहांपुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार अवैध तमंचा कारतूस व एक चाकू बरामद।

अखंड प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि रोजा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को किया गिरफ्तार जिसमें मांगू लाल पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी, गौतम थाना सिधौली शाहजहांपुर का निवासी है इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा व चाकू बरामद हुआ है मांगू लाल पर लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, जनपद शाहजहांपुर सहित चोरी व लूट के 14 मामले दर्ज हैं. दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version