मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला इकाई के अध्यक्ष श्री अताउल्लाह ख़ान ने बताया कि प्रांतीय इकाई के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वावधान में लंबित मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल के नाम 2 ज्ञापन कलेक्टर बुरहानपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया है, जिसमें पेंशनर्स की लम्बित 12 सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने की गुहार ज्ञापन के माध्यम से केंद्र और राज्य शासन से की गई है। ज्ञापन के अनुसार विगत माह जुलाई 2019 से मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को राहत राशि (D.R) नहीं मिली है, जो आज बढ़कर 19 प्रतिशत बकाया हो गई है। राहत राशि नहीं मिलने से पेंशनर्स में काफी असंतोष व्याप्त है। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा, तहसील शाखा के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन बुरहानपुर जिला इकाई के सचिव श्री उमेश तिवारी ने किया।
