अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के अंतिचक थाना अंतर्गत बटेश्वर स्थान गंगा में मंगलवार की सुबह लगभग 9 -10 बजे नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत हो गई!
मंगलवार को चार युवक नहाने के क्रम में आए थें जिसमें से दो युवक डूबने से बच गए। इसी दोनों ने लोगों को सूचना दी जिससे लोग गंगा किनारे पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही कहलगांव सीओ रामावतार यादव, अंतीचक थाना प्रभारी अशोक कुमार, निवर्तमान मुखिया ललिता देवी, सर्वदलीय समिति के प्रवीण कुमार राणा, गौतम चौधरी, संजीव कुमार, नितिन कुमार सहित कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचें।
स्थानीय नोविक गोताखोरों द्वारा शव को मंगलवार की दोपहर 1 बजे के आस-पास बरामद कर लिया गया।
कहलगांव सीईओ राम अवतार यादव ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को 4 -4 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा।

मृत युवक सुल्तानगंज के असरगंज का रहने वाला था। जिसका नाम आशीष कुमार था। वह बीपीएससी की तैयारी पटना में रहकर करता था। जिसकी उम्र 20 से 25 साल की बताई जा रही है। वहीं दूसरा मृत युवक कहलगांव के मलकपुर का रहने वाला था। जिसका नाम विप्लव कुमार, पिता ब्रह्मदेव राम, उम्र 22 साल है। दोनों मृत युवक दोस्त थे और साथ में पढ़ते थें। यह लोग गंगा में आज स्नान करने आए हुए थे कि दोनों युवकों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई! जो दो युवक गंगा में डूबने से बच गए इन दोनों का नाम संतोष कुमार, पिता जमुना राम और दूसरा युवक मदन राम, पिता चंदन राम है। यह दोनों युवक कहलगांव के मलकपुर गांव के रहने वाले हैं।
इस संबंध में मृतक के परिजन अभी ज्यादा कुछ भी बोल पाने में असमर्थ हैं। इन लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
