ग्वालियर के थाना गोला का मंदिर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर से निकलकर रास्ता भटका 3 वर्षीय बालक, डायल- 100/112 सेवा ने परिजन से मिलाया | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के थाना गोला का मंदिर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर से निकलकर रास्ता भटका 3 वर्षीय बालक, डायल- 100/112 सेवा ने परिजन से मिलाया | New India Times

ग्वालियर के थाना गोला का मंदिर क्षेत्र गली नंबर तीन में एक 3 वर्षीय बालक मिला है जो अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, इस प्रकार की सूचना कॉलर ने दिनाँक 07-12-2021 को डायल 100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ग्वालियर जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.25 को घटना का विवरण देकर मदद् के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. में तैनात प्रधान आरक्षक इंद्रपाल सिंह तोमर और पायलेट हरिराम शाक्य द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बालक पीयूष किरार पुत्र अजय किरार को संरक्षण में लेकर आस-पास परिजन की तलाश की एवं आस पास की कॉलोनी में पूछताछ और प्रसारण करने पर बच्चे के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हें बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी अनुसार बालक पीयूष किरार पुत्र अजय किरार निवासी अशोक कॉलोनी थाटीपुर जिला ग्वालियर खेलते खेलते घर की राह भटक गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version