एस.एस काॅलेज में रोजगार मेला तथा ऋण वितरण कैम्प का हुआ आयोजन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एस.एस काॅलेज में रोजगार मेला तथा ऋण वितरण कैम्प का हुआ आयोजन | New India Times

रोजगार मेला एवं ऋण वितरण कैंप में लाभर्थियों को पूर्व गृह राज्य मंन्त्री भारत सरकार स्वामी चिन्मयानंद एवं मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किये। रविवार को लगे रोजगार मेला एवं ऋण वितरण कैंप में 6 लाभार्थियों को लगभग 30 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया। एम0एस0एम0ई0 तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 द्वारा एस0एस0 कालेज में रोजगार मेला तथा ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता केन्द्र की ओर से आयोजित कैम्प में जनपद की सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधकों एवं ऋण लाभार्थियों को एक मंच पर लाकर समस्या समाधान कराया गया। आयोजित कार्याक्रम में आये विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व गृह राज्य मंत्री एस एस कालेज के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि महात्मा गांधी ने चरखा से संदेश दिया था कि ग्रामीणों का विकास हो। उन्होने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को योगी सरकार की अच्छी पहल बताया। उन्होने कहा योगी सरकार की मंशा है कि हर कोई आत्मनिर्भर हो। उन्होने बताया कालीन उद्योग में कभी शाहजहांपुर भी आगे था। रविवार को पूरे विश्व में कालीन उद्योग मे भारत का नाम है। कार्यक्रम समापन पर विश्व कर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पांच प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री श्याम बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथियों का बैच व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऋण लाभर्थियों को सही समय पर समुचित मात्रा में ऋण नही मिल पा रहा था। जिस हेतु इस कैम्प का अयोजन किया गया है। ऋण लेने के लिए लाभार्थियों को जागरूक किये जाने की अवश्यकता है। उन्होने कहा कि लाभार्थी बैंक से उतना ही ऋण लें जितने ऋण की उनके प्रोजेक्ट में अवश्यकता हों। जिला उद्योग विभाग द्वारा आयोजित प्रोग्राम के आयोजन के लिये उन्हाने उद्योग अधिकारी व सभी बैंक शाखा प्रबन्धको का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इस कैम्प का उददे्श्य है जितने लोग कैम्प में आए हैं उनकी समस्या का समाधान हो। इच्छुक अभ्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन कर बैंक उन्हे जल्द से जल्द ऋण उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि तमाम लोगों की शिकायत रहती थी कि बैंक वाले उनको ऋण नही देते हैं इसलिए यह कैंप आयोजित करवाया गया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक बुधवार को जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कार्यालय में प्रत्येक ऋण दाताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए बैकर्स को बुलाकर एक मीटिंग कराने एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को कहा कि आप प्रत्येक गुरुवार को बेकर्स को बुलाकर ऋण दाताओं की समस्याओं का समाधान कराए। जिससे हर किसी को ऋण लेने में आसानी हो सके। श्री सिंह ने परिसर में जरी जरीदोजी कामगारों द्वारा लगाए गए स्टाल व विश्वकर्मा के प्रशिक्षार्थी कारपेंटरों द्वारा बनायी गयी टेबल की सराहना की। जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी रिजिनल मैनेजर नेत्रमणि ने कहा कि कैंप लगाकर एक अच्छा कार्य उपायुक्त उद्योग ने किया है। ऋण उतना ही मांगे जितना चुका सके। ऋण जीविकोपार्जन एवं स्वरोजगार के लिए होता है। जो भी ऋण ले आप समय से चुकाए।
इस अवसर पर डीडीओ पवन कुमार, उद्यमिता विकास परियोजना संस्थान लखनऊ की सहायक निदेशक ममता चौहान, उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक दीपक चंद्रा, लीड बैकं दफ्तर से तब्बसुम, सहायक शाखा प्रबंधक एसबीआई टाउनहाल सैय्यद खादिम हुसैन सहित समस्त शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version