नूआ का मुस्लिम परिवार जिसमें एक दर्जन से अधिक अधिकारी बने तो झाड़ोद का दूसरा परिवार जिसमें अधिकारियों की है लंबी कतार | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

नूआ का मुस्लिम परिवार जिसमें एक दर्जन से अधिक अधिकारी बने तो झाड़ोद का दूसरा परिवार जिसमें अधिकारियों की है लंबी कतार | New India Times

राजस्थान में खासतौर पर देहाती परिवेश में रहकर फौज-पुलिस व अन्य सेवाओं मे रहने के अलावा खेती पर निर्भर मुस्लिम समुदाय की कायमखानी बिरादरी के झूंझुनू जिले के नूआ व नागौर जिले के झाड़ोद गांव के दो परिवारों मे बडी तादाद में अधिकारी देकर वतन की खिदमत अंजाम दे रहे हैं।

नूआ का मुस्लिम परिवार जिसमें एक दर्जन से अधिक अधिकारी बने तो झाड़ोद का दूसरा परिवार जिसमें अधिकारियों की है लंबी कतार | New India Times

नूआ गांव के मरहूम लियाकत अली व झाड़ोद के जस्टिस भंवरु खान के परिवार को लम्बे अर्से से अधिकारियों की खान के तौर पर प्रदेश में पहचाना जाता है। जस्टिस भंवरु खां स्वयं राजस्थान के निवासी के तौर पर पहले न्यायीक सेवा में चयनित होने वाले मुस्लिम थे जो बाद में राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पद से सेवानिवृत्त हुये। उनके दादा कप्तान महमदू खां रियासत काल में कैप्टन व पिता बक्सू खां पुलिस के आला अधिकारी से सेवानिवृत्त हुये। भंवरु के चाचा पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों में अधिकारी रहे। इनके भाई बहादुर खान व बख्तावर खान राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं। जस्टिस भंवरु के पुत्र इकबाल खान व पूत्र वधु रश्मि वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के IAS अधिकारी हैं।

नूआ का मुस्लिम परिवार जिसमें एक दर्जन से अधिक अधिकारी बने तो झाड़ोद का दूसरा परिवार जिसमें अधिकारियों की है लंबी कतार | New India Times

इसी तरह नूआ गांव के मरहूम लियाकत अली खान जो पहले आरपीएस और फिर आईपीएस बनकर आईजीपी पद से सेवानिवृत्त हुये। इनके अलावा इनके परिवार में ग्यारह अन्य अधिकारी हैं।
लियाकत अली खान आईपीएस रहे वहीं इनके छोटे भाई अशफाक हुसैन भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS रहे। दूसरे छोटे भाई जाकिर हुसैन आईएएस होने के साथ वर्तमान मे श्रीगंगानगर कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। लियाकत खान के पुत्र शाहीन खान, आरएएस व उनकी पत्नी मोनिका जेल सेवा में डीआईजी पद पर कार्यरत हैं। परिवार के सदस्य शाकिब खान, भारतीय सेना में ब्रिगेडियर पद पर सेवारत हैं। भांजे सलीम खान, आरएएस व उनकी पत्नी सना भी राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं।
इसी तरह अशफाक हुसैन की पुत्री फराह खान IRS भारतीय रेवेन्यू सर्विस की अधिकारी तो उसके पति कमर जमा चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के अधिकारी हैं। भांजी दामाद जावेद खान आरएएस भी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इशरत खान, भारतीय सेना में कर्नाड है। जो प्रदेश की पहली मुस्लिम फौज की अधिकारी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version