अनुदेशक शिक्षक राजदीप शुक्ला द्वारा छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा जुडो कराटे का दिया जा रहा है प्रशिक्षण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अनुदेशक शिक्षक राजदीप शुक्ला द्वारा छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा जुडो कराटे का दिया जा रहा है प्रशिक्षण | New India Times

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में समस्त ब्लॉकों के विद्यालयों में जुडो कराटे (आत्मरक्षा) का प्रशिक्षण दिया जा रहा जिसमे अनुदेशक शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर ट्रेंड किया गया तत्पचात विद्यालयों में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आजकल आये दिन छोटी छोटी बालिकाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आता रहा है जिस वजह से शासन ने विद्यालयों में प्रशिक्षण देने का आदेश जारी किया था। जिस पर बालिकाएं अपनी सुरक्षा कर मुंह तोड़ जवाब दे सकें। जिस प्रकार विद्यालयों में बालिकाओं का रुझान जुडो कराटे में देखने को मिल रहा है. आने वाले समय में अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी. उपरोक्त क्रम में अनुदेशक शिक्षक प्रशिक्षण हेतु राजदीप शुक्ला शारीरिक शिक्षा उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद विकास. क्षे. बाँकेगंज में छात्राओं को जुडो कराटे का प्रशिक्षण दे रहे हैं, छात्राएं भी उत्सुकता से भाग ले रही हैं, सभी को अच्छा भी लग रहा है. इससे पहले अनुदेशक शिक्षक राजदीप शुक्ला अपने मूल विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर विकास क्षेत्र बाँकेगंज में छात्राओं को प्रशिक्षण दे चुके हैं। अगले माह से यूपीएस पछतौर में जुडो कराटे का प्रशिक्षण देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version