गृह मंत्री डॉ. मिश्र दतिया नगर में आायोजित सर्राफा कारीगर संघ के सम्मान समरोह में हुए शामिल | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डॉ. मिश्र दतिया नगर में आायोजित सर्राफा कारीगर संघ के सम्मान समरोह में हुए शामिल | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि व्यापार एवं व्यवसाय के मामले में दतिया एवं झांसी के बीच छोटे एवं बड़े भाई का संबंध रहा है जो आगे भी बरकरार रहे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्र रविवार को जिला मुख्यालय दतिया नगर में सर्राफा कारीगर संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। गहोई वाटिका दतिया में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री संजय कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, सर्वश्री सुनील ताम्रकार, अजय पटवा, रहीस खाने, आब्दुल साबिर खांन, रत्नेश सोनी, सुनील साहू, प्रेम बाबू मौर्य, तोहीक खांन, विपिन खटीक झांसी से मुकेश चंद्र अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, उदय सोनी आदि उपस्थित थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्र दतिया नगर में आायोजित सर्राफा कारीगर संघ के सम्मान समरोह में हुए शामिल | New India Times

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मन को जीतने की कला सभी में नहीं होती है बल्कि यह कला कारीगर में होती है। यह कला दतिया वासियों में में है। दतिया वासियों द्वारा जो स्नेह एवं प्यार उन्हें दिया है वह हमेशा बना रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित झांसी व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि दतिया एवं झांसी का छोटे, बड़े भाई का संबंध है। छोटे भाई के रूप में दतिया पर हमेशा प्रेम एवं स्नेह बना रहे। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास के लिए बेहतर कार्य किए गए है। 156 करोड़ की लागत का 8 वर्ष पूर्व मेडीकल कॉलेज शुरू किया गया जो निरंतर प्रगति पर है।
साड़े तीन सौ करोड़ की लागत के फिसरीज एवं बेटनरी कॉलेज का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दतिया में मरीजों को दवाईया, बैड़, मेडीकल ऑक्सीजन, रेमडेसीवर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं आने दी। बल्कि झांसी एवं अन्य जिलों से भी लोग उपचार कराने यहां आए जो स्वस्थ्य होकर अपने घर वापिास गए।
कोरोना काल में दतियावासियों ने जो मानव सेवा की मिसाल पेश की है वह अनुकरणीय है उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को राशन प्रदाय कर बाहर से आने वाले सभी लोगों को भोजन आदि की व्यवस्था भी की।

एक समय था लोग ट्रेन पकड़ने दतिया से झांसी जाते थे लेकिन आज परिस्थतियां बदल गई है आज लोग प्लेन पकड़ने दतिया आ रहे है।
गृह मंत्री ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजघाट निवास पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण की कार्यवाही की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article