मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इंडिया पयाम ए इंसानियत शाखा बुरहानपुर के अध्यक्ष हजरत मौलाना असरार नदवी ने बताया कि आल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम की अमरावती महाराष्ट्र के हजरत मौलाना अब्दुल मुसव्विर खान साहब की गरिमा मय उपस्थिति में बुरहानपुर में संचालित की जा रही साप्ताहिक रविवारीय सेवा के अन्तर्गत 5 दिसंबर 2021 रविवार को 11 वां सप्ताह के तहत बुरहानपुर के जिला चिकित्सालय के सभी फ्लोर पर भर्ती मरीजों और उनके अटेंडेंट/ रिश्तेदारों को भोजन के 193 पैकेट्स वितरित किए। समिति के इस पुनीत सेवा कार्य का यह 11 वां सप्ताह है। पयामे इंसानियत फोरम के अध्यक्ष मौलाना असरार नदवी ने बताया कि इस अवसर पर विदर्भ महाराष्ट्र से पधारे हजरत मौलाना अब्दुल मुसव्विर खान नदवी, बुरहानपुर यूनिट के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद असरार उल्ला नदवी, अब्दुल हफीज़ भाई, मौलाना साजिद नदवी, रेहान भाई, कमरुद्दीन भाई, इकराम भाई, हाफिज सलमान साहब, कल्लू भाई किराना, तौसीफ भाई, मुस्तकीम भाई, मोहम्मद फैजान शहीद उद्दीन और हजरत मौलाना बिलाल गिन्नौरी नदवी आदि उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि मानव सेवा का यह पुनीत कार्य निरंतर रूप से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस साप्ताहिक सेवा के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। मरीज और उनके सहायकों ने इस सेवा पर हर्ष व्यक्त कर आयोजकों को बधाई देकर एवं आशीर्वाद प्रदान किया।आयोजकों ने अल्लाह से प्रार्थना की है कि वह उनकी इस सेवा को कुबूल फरमाए।
